फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 suspiciouce Elements Arrested

महराजगंज- हिरासत में लिए गए फर्जी रॉ एजेंट

Fri, 08 Apr 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
2 suspiciouce Elements Arrested
खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो संदिग्ध पकड़े गए
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे के एक मैरिज हाउस से बुधवार की रात पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो संदिग्धों को धर दबोचा। हिरासत में लिए गए संदिग्ध नेपाल जाने की फिराक में थे। उनके पास से चार पहिया वाहन, रॉ का फर्जी पहचान पत्र, एयरगन व बुलेट, मानचित्र और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों संदिग्ध वाराणसी के रहने वाले हैं। इनमें एक सीमेंट का होलसेल कारोबारी और दूसरा वाहन चालक है। इन्हें बुधवार की रात करीब 10 बजे एक मैरिज हाउस पर छापा मारकर पकड़ा गया। इनके पास मिले मोबाइल फोन में नेपाल के कई मोबाइल नंबर मिले हैं। आईबी, एसओजी, एसआईओ, एसएसबी, एलआईयू, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

---
एसपी व एसएसबी कमांडेंट पहुंचे, मामले की ली जानकारी
- पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता और एसएसबी 66वीं वाहिनी के कमांडेंट बरजीत सिंह बृहस्पतिवार को नौतनवां थाने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मैरिज हाउस से पकड़े गए दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
30 मार्च से मैरिज हाउस में ठहरे थे
- हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध 30 मार्च से ही नौतनवां कस्बे के मैरिज हाउस में ठहरे थे। वे सोनौली के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में थे। बुधवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्हें धर दबोचा गया।
-------
पत्नी व बच्चे के चले जाने से अवसाद में है एक संदिग्ध
- पूछताछ में पता चला है कि एक संदिग्ध की पत्नी पिछले साल अगस्त में पांच साल के बच्चे को लेकर कहीं चली गई। संदिग्ध ने सारनाथ थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह अवसाद में हैं और अपना इलाज करा रहा है।
----
कॉल डिटेल भी खंगाल रहीं सुरक्षा एजेंसियां
- सुरक्षा एजेंसियां दोनों संदिग्धों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप आईडी की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया पर संदिग्धों द्वारा डाली गई पोस्ट से उनके बारे में अहम जानकारी हासिल हो सकती है।

रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल तक कर चुका है पत्नी की तलाश
- पूछताछ में एक संदिग्ध ने बताया है कि वह 25 दिन पूर्व रक्सौल सीमा के रास्ते पत्नी की तलाश में नेपाल गया था, लेकिन वहां पत्नी व बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। उसका कहना है कि वह अब भी उनकी तलाश में जुटा हुआ है।
- खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके पास से कुछ फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
- प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed