{"_id":"6289356af9612625581afd72","slug":"2-died-in-boundrywal-down-episode-maharajganj-news-gkp4376788180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी में दिवार गिरने से दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी में दिवार गिरने से दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में गिरी चहारदीवारी, दो की मौत, एक घायल
पनियरा (महराजगंज)। ग्राम सभा विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की रात यज्ञ के समापन के बाद भंडारे के दौरान आंधी में टॉवर की चहारदीवारी गिरने से एक वृद्ध व एक वृद्धा की मौत हो गई है। हादसे में कुशीनगर की रहने वाली एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा गांव में यज्ञ के समापन पर शुक्रवार रात भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें दूर-दराज से साधु आए थे। इसी बीच, आंधी आने से टॉवर की चहारदीवारी गिरने से ग्राम सभा रामपुर खुर्द निवासी सदानंद शर्मा (60) व सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्राम सभा पकडियार बुजुर्ग निवासी फूल कुमारी (70) की मौत हो गई। हादसे में कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अक्टहवा निवासी सुखली उर्फ भगवती (65) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है।