फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 arrested with bike and katta-kartoos

लूट की बाइक व कट्टा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
2 arrested with bike and katta-kartoos
लूट की बाइक व कट्टा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। नगर के सिसवां मार्ग स्थित रेंज कार्यालय से आगे विगत 31 अगस्त को बैंक से रकम निकाल जा रहे एक व्यक्ति से रकम चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर झुलनीपुर तिराहे से लूट की दो बाइकों एवं कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश की। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के बंदी निवासी रामेश्वर पटेल 31 अगस्त को नगर के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से 11 हजार रुपये निकाल साइकिल से सिसवां मार्ग के रास्ते गुजर रहे थे। इसी बीच दो आरोपियों ने उनकी रकम चोरी कर मौके से भाग निकले थे। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग अलग अलग बाइक से झुलनीपुर तिराहे पर खड़े हैं। जो नेपाल राष्ट्र की ओर जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके बाद उन लोगों तलाशी ली गई तो चोरी की 11 हजार रुपये नकद तथा लूट की दो बाइक और एक अदद कट्टा कारतूस व चाकू बरामद की गई। इन लोगों ने पूछताछ में अपना नाम सुनील सहानी व सत्येंद्र सिंह निवासी मल्लाह टोला आदर्श चौराहा जिला देवरिया बताया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed