फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 Arrested in Murder case

हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
2 Arrested in Murder case
हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

पनियरा/मुजुरी (महराजगंज )। पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर कुर्मी टोला में शुक्रवार को जमीनी विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस घटना में लापरवाही पर थानेदार, उप निरीक्षक एवं दो हेड कांस्टेबल पर गाज गिर चुकी है। पुलिस इस पूरे प्रकरण में अब तेजी से काम कर रही है। गांव में मृतक संतोष सिंह के घर पर पुलिस का कड़ा पहरा। गांव में प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर है।

ग्राम सभा भवानीपुर के कुर्मी टोले पर शुक्रवार को दिन में निर्माण कार्य रोकने को लेकर संतोष सिंह की दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे अभय प्रताप सिंह की तहरीर पर नामजद तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया हत्यारोपी विजय कुमार सिंह, पृथ्वी सिंह निवासी भवानीपुर कुर्मी टोला को 24 घंटे के अंदर चौरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed