फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1950 dialing electoral complaints can be filed

1950 डायल कर दर्ज करा सकते हैं चुनावी शिकायतें

Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
1950 dialing electoral complaints can be filed
1950 डायल कर दर्ज करा सकते हैं चुनावी शिकायतें - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने रविवार को शिविर कार्यालय में एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने सी विजिल एप एवं डायल 1950 की समीक्षा भी की। इस दौरान डीएम ने कमेटी के लोगों के कहा कि अपने दायित्वों के बारे में सही ढंग से अध्ययन कर लें। ताकि निर्वहन में कोई समस्या न पैदा हो।
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1950 पर दर्ज करा सकता है। इस नंबर पर दर्ज कोई भी व्यक्ति मतदाता पहचान पत्र, मतदाता सूची में नाम, पता आदि गलत होने संबंधी शिकायत दर्ज कराकर समस्या का समाधान करा सकता है। जिस किसी व्यक्ति को मतदाता कार्ड से संबंधित शिकायत हो तो वह टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकता है। डीएम ने कहा कि इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराए जाने वाली शिकायतों की समीक्षा वह स्वयं करते हैं। इसलिए इसके गुणात्मक निस्तारण पर पूरा जोर रहता है। डीएम ने कहा कि सी विजिल एक ऐसा एप है, जिस पर चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। अगर कहीं चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की किसी के पास वीडियो हो तो उसे भी इस पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। जिसका संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जायसवाल, नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed