फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   19317 people vaccinated

टीकाकरण ----------------

Thu, 06 Jan 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
19317 people vaccinated
जिले में 19317 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका तेजी से लगाया जा रहा है। स्कूल कॉलेजों में कैंप के अलावा जिले के अस्पतालों में भी बने बूथों पर लोगों को टीका लगाया गया। बुधवार को 19317 लोगों को टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में केंद्र पर सुबह 9 बजे से कुछ लोग टीका लगवाने पहुंच गए। केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने दूसरे डोज का टीका समय पर लगवाने की अपील की।
मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया सीताराम इंटर कॉलेज, बड़हरामीर स्थित वैदिक गुरुकुल इंटर कॉलेज, नरायनपुर स्थित विद्या कन्या इंटर कॉलेज और चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कोविड वैक्सीन लगाया गया। सीएचसी मिठौरा के बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने बताया कॉलेज में पढ़ने वाले पन्द्रह वर्ष से लेकर अठारह वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। मिठौरा विकास खंड के चार इंटर कॉलेजों में कुल 2700 कोविड शील्ड और कोवैक्सिन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया है। इस अवसर पर सीएचओ एकता पांडेय, भरत घायल, एनम लक्ष्मी रानी, मंजू मौर्य आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में कोविड का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 133 विद्यार्थियों को लगाई गई वैक्सीन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के निराला हाई स्कूल बड़हरा विश्वम्भरपुर, मुडली में बुधवार को कोविड टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 133 बच्चों को कोविड टीका गया। प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव ने बताया कि 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्र छात्राओं को नियमानुसार टीकाकरण हुआ। इस दौरान एएनएम इन्द्रमती, नर्वदेश्वर यादव, उमेश चन्द्र, रामेश्वर यादव, रमेश वरुण, रामसेवक, फूलचंद, देवानन्द, विष्णुदयाल, संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed