{"_id":"5c86b42fbdec22142c5ca32c","slug":"191552331823-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की 19,978 उतर पुस्तिकाओं की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की 19,978 उतर पुस्तिकाओं की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की 19,978 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। सोमवार को केंद्रों पर हाईस्कूल की कुल 11,214 और इंटरमीडिएट की 8,704 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।
महराजगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि उनके यहां बने केंद्र पर हाईस्कूल की 1,850 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 16 उप प्रधान परीक्षकों व 95 परीक्षकों ने की। सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य साकिर हुसैन ने बताया कि 27 उप प्रधान परीक्षकों व 210 परीक्षकों ने कुल 9,365 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। यहां 33 उप प्रधान परीक्षकों व 170 परीक्षकों ने 8,704 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।