फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गंडक नदी के टेल फाल में छोडे़ जाएंगे 40 घड़ियाल

गंडक नदी के टेल फाल में छोडे़ जाएंगे 40 घड़ियाल

Thu, 17 Jan 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गंडक नदी के टेल फाल में छोडे़ जाएंगे 40 घड़ियाल
गंडक नदी के टेल फाल में छोडे़ जाएंगे 40 घड़ियाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में 40 घड़ियाल और छोड़े जाएंगे। ये घड़ियाल लखनऊ के कुकरैल से लाए जाएंगे। इसके लिए सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखा है। स्वीकृति मिलने पर फरवरी माह में ाकुकरैल से यहां घड़ियाल लाए जाएंगे। इससे पहले भी 15 घड़ियाल लाए गए थे। जिन्हें गंडक नदी के टेल फाल में छोड़ा गया है। सोहगीबरवां के दर्जींनिया ताल में मगरमच्छ व गंडक नदी में घड़ियाल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।
सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रति पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सिंगरहना व दर्जींनिया ताल को विकसित कर रहा है। मगरमच्छों के लिए मशहूर दर्जीनिया ताल में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई कार्य कराए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मगरमच्छों की अठखेलियां देखने के लिए प्रतिदिन करीब दो सौ पर्यटक यहां आते हैं। मगरमच्छ के साथ ही घड़ियाल भी दिखें, इसके लिए अभी और घड़ियाल मंगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। कहा जा रहा है कि गंडक नदी सोहगीबरवां के निचलौल रेंज से होकर प्रवाहित होती है। इसमें मगरमच्छ व डाल्फिन आदि पाए जाते हैं। यहां घड़ियालों के लिए अनुकूल प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध है। बीते साल 10 अक्तूबर को लखनऊ के कुकरैल से जो 15 घड़ियाल लाए गए थे, उन्हें गंडक नदी के टेल फाल के पास छोड़ा गया था।
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि गंडक नदी में अभी 40 घड़ियाल और छोड़े जाएंगे। इसके लिए मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पूर्वी वृत गोंडा को पत्र लिखा गया है। मंजूरी मिलने के बाद फरवरी माह में लखनऊ के कुकरैल से घड़ियाल लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed