{"_id":"5c27c340bdec2256e37bc8b7","slug":"191546109760-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य अधूरा शौचालय अधूरा,ओडीएफ का काम पूरा 14-22-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य अधूरा शौचालय अधूरा,ओडीएफ का काम पूरा 14-22-35
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय अधूरे पर ओडीएफ का काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भेड़ियारी में लक्ष्य के अनुरूप शौचालयों के निर्माण अब तक पूरे नहीं हुए हैं जबकि जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। विकास खंड क्षेत्र के गांव भेड़ियारी में 118 शौचालय बनवाने का लक्ष्य था। गांव में अब तक 110 शौचालय बने हैं और अन्य शौचालयों के निर्माण अधूरे हैं। किसी में छत नहीं है तो कहीं गड्ढा खुदा पड़ा है।
गांव के श्रीकिशुन, राजेश, रोशन व जड़ावती देवी आदि का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के पात्र लाभार्थियों के शौचालयों के निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी थी। कार्य शुरू हुए तीन माह बीत गए और शौचालय अब तक नहीं बन पाए। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय बनकर तैयार होने से पहले ही गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। शौचालय न बन पाने के कारण तमाम लोग खुले में शौच के लिए विवश हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान कुंवर विजय मल्ल का कहना है कि शौचालय बनवाने के लिए लाभार्थियों के खाते में सीधे रकम भेजने पर कई लोगों ने उसे निकाल कर खर्च कर लिया था। जिसके कारण ठेकेदारों के माध्यम से शौचालयों के निर्माण कार्य कराए गए थे। ग्राम विकास अधिकारी धीरू यादव ने बताया कि अपूर्ण शौचालय जल्द ही बनवाए जाएंगे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दुर्योधन ने बताया कि अधूरे शौचालयों की जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।