फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   39 करोड़ से दुरुस्त होंगी 180 सड़कें

39 करोड़ से दुरुस्त होंगी 180 सड़कें

Tue, 18 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
39 करोड़ से दुरुस्त होंगी 180 सड़कें
39 करोड़ से दुरुस्त होंगी 180 सड़कें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले की क्षतिग्रस्त ग्रामीण इलाकों की 180 सड़कें दुरुस्त होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 39 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्तावित किया है। हालांकि जिले में कई अन्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने व कुछ को नए सिरे से बनवाने की कवायद पहले से ही चल रही है। इस कवायद के बीच लोक निर्माण विभाग ने कुल करीब 300 किमी ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की कार्ययोजना तैयार की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में हुई थी। करीब चार साल से सड़कें क्षतिग्रस्त हैैं लेकिन इनकी मरम्मत की सुध अधिकारियों ने नहीं ली। अगर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो जाएगी तो आवागमन में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि बताया कि जिन 180 सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है, उसमें 75 प्रांतीय खंड और 105 सड़कें निर्माण खंड की हैं। वार्षिक कार्ययोजना के तहत इन सड़कों की कुल 300 किमी दूरी तक की मरम्मत की कार्ययोजना भेजी गई है। इसमें भी प्रांतीय खंड की 75 सड़कों की लंबाई 168 किमी और निर्माण खंड की 105 सड़कों की लंबाई करीब 142 किमी है। इन सड़कों की मरम्मत पर 39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग ने वार्षिक कार्ययोजना के तहत जिन सड़कों को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना प्रस्तावित की ही, उनमें पकड़ी नौनिया, बरहवा फहीम, मिल मार्ग, सिंदुरिया पिपरा कल्याण-केवलापुर मार्ग, बरहवा चमैनिया-रामपुर बल्डीहा भुवन मार्ग, धर्मपुर देऊरवा-पनियरा मार्ग, सिरौली पिपरपाती-अहिरौली मार्ग शामिल हैं। इसी प्रकार, निचलौल औराटार से खाई मार्ग, जगदौर देऊरवा बीसोखोमोर मार्ग, नेता सुरहुरवा कोटा मुकुंदपुर फरसहिया मार्ग, कतरारी बल्लों नंदना मंसूरगंज मार्ग, परतावल पुरैना, निचलौल बहुआर आदि ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का भी प्रस्ताव है। यह कार्ययोजना वर्ष 2019-20 के लिए बनाई गई है। प्रांतीय खंड की 75 सड़कों पर करीब 22 करोड़ और निर्माण खंड की 105 सड़कों की मरम्मत पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed