फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सड़क जाम कर किये प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सड़क जाम कर किये प्रदर्शन

Fri, 14 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सड़क जाम कर किये प्रदर्शन
ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

12 दिन पहले फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलने में बिजली निगम ने नहीं ले रहा रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
धानी-लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के बंगला चौराहा के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 12 दिन पहले जल गया था। इससे आपूर्ति ठप है। बार-बार ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग के बावजूद बिजली निगम अनसुना बना था। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को अशोक गुप्ता और राहुल शर्मा के नेतृत्व में धानी-बृजमनगंज मार्ग पर बंगला चैराहे के पास रास्ता जाम कर दिया। इससे दिन में 12 से दो बजे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष, तहसीलदार व अधिशासी अभियंता ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

ग्रामीणें ने बताया कि बंगला चौराहा कस्बे में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केबीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इस पर लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर आए दिन फुंक जाता है। ग्रामीण बाजार में चंदा एकत्र कर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराते हैं। अधिशासी अभियंता आरके गौतम, तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि गांव के लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान राहुल शर्मा, घरभरन प्रजापति, विजय, योगेंद्र, भोलेनाथ, विकास गुप्ता, सेराज, हुसेन, शिवकुमार, विनय मौर्या, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed