फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अरविंद गौतम अध्यक्ष और नीरज कुमार अग्रहरी महामंत्री निर्वाचित

अरविंद गौतम अध्यक्ष और नीरज कुमार अग्रहरी महामंत्री निर्वाचित

Tue, 11 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अरविंद गौतम अध्यक्ष और नीरज कुमार अग्रहरी महामंत्री निर्वाचित
voter

विज्ञापन

महराजगंज। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवाहर लाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया है, जिसमें अरविंद गौतम अध्यक्ष तो नीरज कुमार अग्रहरी महामंत्री चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर विकास यादव तो संयुक्त मंत्री पद पर राहुल कन्नौजिया निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव कि अध्यक्ष पद पर अरविंद गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी सीमा गुप्ता को 121 मतों से पराजित किया। अरविंद को जहां 274 वोट मिले, वहीं सीमा गुप्ता को 153 मत मिला। अध्यक्ष पद के शेष दो उम्मीदवारों में आलोक रंजन को 112 तो सूरज कुमार को मात्र 36 वोट मिले जबकि 20 वोट अवैध घोषित किया गया। इसी प्रकार महामंत्री पद पर नीरज कुमार अग्रहरी ने कुल 337 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्धी राहुल कुमार को 102 मतों से हराया। राहुल कुमार को 235 वोट मिले जबकि 24 मत अवैध घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर विकास यादव सर्वाधिक 518 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी विघ्नेश को 464 मतों से पराजित किया। विघ्नेश को मात्र 54 मत मिले। यहां भी 24 वोट अवैध घोषित किए गए। इसी प्रकार संयुक्तमंत्री पद पर राहुल कन्नौजियां ने अपने प्रतिद्वंदी मनीष कुमार को 30 मतों से पराजित किया। राहुल को 300, मनीष को 270 वोट मिले जबकि 26 वोट अवैध घोषित किए गए। बताया गया कि पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव 2018-19 के लिए कुल दस प्रत्याशी मैदान में रहे। मतदान से लेकर मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए बतौर पर्येवेक्षक डॉक्टर आरके मिश्र, डॉक्टर परश़ुुराम गुप्ता, डॉक्टर चंद्रिका शर्मा, डॉक्टर धर्मेंद्र सोनकर, व डॉक्टर सुनीता त्रिपाठी ने मतदान व मतगणना कार्य पर नजर रखा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर प्रशांत पांडेय, गोपाल सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय, डॉक्टर शांतशरण मिश्र, संतोष पटेल, डा. शांति शरण मिश्र, श्रवण पटेल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed