फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जाम के झाम से परेशान शहर

जाम के झाम से परेशान शहर

Sun, 11 Mar 2018 11:39 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम से परेशान शहर
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। नगर में जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। रोज-रोज लगने वाले जाम से नगरवासियों, राहगीरों और वाहन चालक जूझ रहे हैं। जाम की वजह से लोगों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। नगर वासियों का कहना है कि अब तो अन्य दिनों की भांति रविवार को भी शहर में जाम लगना आम बात है। एक किमी की दूरी को तय करने में आधे घंटे से ज्यादे का वक्त लग रहा है।
रविवार को दोपहर में मऊपाकड़ में जाम लग गया। जिससे लोगों को करीब एक घंटा तक झेलना पड़ा। जाम खुलने की आस में वाहन चालक जगह-जगह अपने वाहन को लेकर खड़े रहे। एक घंटे के बाद जब जाम खुला तो लोग अपने गंतव्य को जा सके। निचलौल की ओर से बाइक लेकर आ रहे रमेश प्रसाद ने कहा कि अब तो महराजगंज में रविवार को भी जाम लग जा रहा है। लोगों को आने जाने के लिए काफी देर तक परेशान होना पड़ रहा है। वहीं यातायात पुलिस जाम की समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखी।
विज्ञापन

मऊपाकड़ नगर का व्यवसायिक मोहल्ला है, जहां पर गल्ला मंडी भी है। ऐसे में यहां छोटे बड़े व्यापारियों के अलावा किसानों का भी दबाव बना रहता है और आना जाना लगा रहता है, जिससे यहां पर वाहनों का जमावड़ा भी लगा रहता है। मऊपाकड़ में दो-दो वाहन अड्डा भी है, जिससे यहां अक्सर समस्या बनी रहती है। आए दिन मऊपाकड़, सक्सेना चौक, हनुमानगढ़ी चौक, कालेज रोज, फरेंदा रोड पर आए दिन जाम लगता है। क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस दायित्व के प्रति सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां लगे जाम तो कैसे निकले
सक्सेना चौक पर जाम लगे तो सीएमओ कार्यालय होते हुए, जिला पंचायत होते हुए बलिया पुल पर निकलें। फरेंदा रोड पर जाने वाले बस स्टेशन के दोनों तरफ से नगर पालिका कार्यालय होते निकलें। मऊपाकड़ में लगे जाम तो गोरखपुर की ओर जाने वाले करमहा होते रमपुरवा निकले, धनेवा धनेई होते फरेंदा रोड उद्योग चौराहे पर निकलें। हनुमानगढ़ी चौराहे पर जाम लगे तो फरेंदा रोड पर जाने के लिए पडनी होते बांसपार रोड पर निकलें। निचलौल रोड पर जाने के लिए करमहा अमरुतिया गांव होते पुलिस लाइन के पास निकलें। इसके अलावा अन्य रास्ते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed