फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डीएम कार्यालय पर किसानों ने किया प्रर्दशन

डीएम कार्यालय पर किसानों ने किया प्रर्दशन

Tue, 27 Feb 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर किसानों ने किया प्रर्दशन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को चानकी घाट पुल के एप्रोच से अतिरिक्त पहुंच मार्ग पर पड़ने वाले खेत के मुआवजे की मांग को लेकर बागापार क्षेत्र के किसानों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रर्दशन किया और ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अप्रोच निर्माण में पड़ने वाले किसानों के खेत का मुआवजा दिया जाना था, जो आज तक नहीं मिला। रमाशंकर ने कहा कि चानकी घाट पुल के एप्रोच से अतिरिक्त पहुंच मार्ग के दायरे में आने वाले किसानों के खेत का अभी तक मुआवजा विभाग द्वारा नहीं दिया गया। रामकिशन ने कहा कि मुआवजा न मिलने से परेशानी हो रही है। मांगों को लेकर कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। खेत का कुछ हिस्सा रास्ते में चला गया और उसके बदले में रकम भी नहीं मिली। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी इस मसले पर खामोश है। उन्हे भी किसानों के हित की चिंता नहीं है। इस मौके पर शिवलाल, छुवलाल, किशोरी देवी, कलपती देवी, सुनील कुमार, कपिलदेव, हरिलाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed