{"_id":"59f1e8a94f1c1b70548b9602","slug":"191509025961-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महदेवा-समरधीरा मार्ग पर 19 अक्टूबर की रात 10 बजे के करीब वाहन की टक्कर से घायल युवक की पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवां महुई निवासी अपुल तिवारी (35), बरगदवा हरैया निवासी रवींद्र (36) व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वेलासपुर निवासी मुरारी (38) दीपावली की रात महदेवा चौराहे पर किसी काम से गए थे। रात दस बजे के करीब काम निपटा कर अलग-अलग बाइक से समरधीरा की तरफ घर जा रहे थे। अभी नौड़िहवां के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाने लगे। इस बीच अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुरारी ने दम तोड़ दिया था। अपुल तिवारी व रविंद्र की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। अपुल तिवारी की हालत में कोई सुधार न होते देख उन्हें लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की अपुल की मौत हो गई। अपुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, हृदय नरायन पांडेय, सूर्यमन यादव, हनुमान प्रसाद ने शोक व्यक्त किया है।