फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन

संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन

Fri, 15 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन
महराजगंज। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। सामाजिक कार्यों पर ध्यान दें। लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाएं। प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास का सपना दिखा कर भाजपा सरकार बेवकूफ बना रही है। आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब जरूर देगी। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जनता के साथ उनकी समस्याओं लेकर संघर्ष करें।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी सुरेश गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने के मसले पर कई सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। गरीब, किसान, महिला नौजवान का हित व सम्मान कांग्रेस में ही निहित है। यही सोच लेकर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। जनता अपने आप को असुरक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रही है। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद लगाए है। इस अवसर पर तलत अजीज, वीरेंद्र चौधरी, शरद सिंह, यंत्री मौर्य, शरदेंदु पांडेय, अख्तर अब्बासी, नूर आलम, विधिनरायन वर्मा, अवध विहारी, मुन्नी उपाध्याय, गोपाल शाही, समीउल्लाह खान, बदरुद्दीन, विनोद तिवारी, वाहिद, त्रियुगी पटेल, घनश्याम गुप्ता, राजेन्द्र यादव, अभिमन्यु, राकेश अर्जुन, छत्रपाल, सुभाष, समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री का अभिनन्दन
महराजगंज। गुरुवार को पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय के जनपद आगमन पर उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया। स्वागत समारोह में पनियरा विधान सभा अध्यक्ष गणेश गुप्ता, आसिम अंसारी, नेहाल, मनोज, जलालुद्दीन, रामबचन, राजेश गुप्ता, सोनू समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed