फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत

गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत

Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत
रतनपुर। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला शाहपुर में बीती रात में एक तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने सुरक्षा के लिए वनकर्मियों सूचना दिया है। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के सेखुई वीट के निकटवर्ती गांव चकदह के शाहपुर टोले पर रोहिन नदी के किनारे बीती रात एक तेंदुआ गांव के लोगों ने देखकर शोर मचाया तो वह जंगल की तरफ चला गया। सुबह ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी। रेंजर जगन्नाथ प्रसाद के निर्देशन में वन दरोगा ओंकार कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के वन रक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सोलहू तथा संबोध के साथ मौके पर पहुंचे। तो ग्रामीणों ने बताया कि शिवनाथ सिंह के घर के पीछे तेंदुआ दिखा था। रात में किधर गया पता नहीं चला। वन रक्षक ओंकार कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ के पद चाप मिले जिससे जंगल की तरफ निकलने की सूचना मिली। ग्रामीण झीनक, शिवनाथ सिंह, उदय भान, महेश, नरेश ने बताया कि रात में तेंदुआ दिखा लेकिन अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed