फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बच्चों के विवाद में दो परिवारों में चले ईंट-पत्थर

बच्चों के विवाद में दो परिवारों में चले ईंट-पत्थर

Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो परिवारों में चले ईंट-पत्थर
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरा में बीती रात बच्चों के विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर खूब ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन

घटना की शुरुआत में हारून के नाबालिग पुत्र अख्तर गांव के ही गोल्डी आपस में बात कर रहे थे। तभी राम अवध का लड़का शक्तिमान व उमेश यादव के साथ वहां आ पहुंचा।
विज्ञापन

शक्तिमान और उमेश ने अख्तर पर आपत्तिजनक टिप्पणी। उसकी बात अख्तर को चुभ गई। दोनो में कहा-सुनी होने लगी। बच्चोें की बात बड़ों तक पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और मंगलवार की रात ईंट पत्थर चलने लगे और मामला उग्र रूप धारण कर लिया। एक पक्ष से तीन महिलाएं तथा एक लड़का तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। किसी ने फोन कर एसओ चौक को मामले को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे चौक एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने मामले की गंभीरता अधिकारियों को बताई। रात में ही पांच थानों घुघुली, श्यामदेउरवा, बरगदवा, परसा मलिक और चौक पुलिस और पीएसी सेमरा गांव पहुंच गई। देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। चौक पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों उमेश, अनिरुद्ध, शक्तिमान, हारून, अख्तर अली, अली हुसैन, अकबर, जलालुद्दीन, जब्बार के खिलाफ बलवा, मारपीट, एक दूसरे की धार्मिक भावना को आहत करने, एकराय होकर जान से मारने की नीयत से हमला करने के जुर्म में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ चौक आनन्द कुमार गुप्ता का कहना है यह दो परिवारों का झगड़ा है। दोनों पक्ष से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाइक की आमने सामने भिड़ंत में चार घायल
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया के पास दो बाइक की आमने सामने के भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी परतावल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सोनू विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा व आशीष यादव पुत्र बसंत यादव निवासी ग्राम परसा खुर्द थाना श्यामदेउरवा बाइक से अपने घर जा रहे थे। सामने से बाइक से आ रहे पिपरा खादर (बड़ा टोला) निवासी रामनरेश चौरसिया पुत्र वींद्रेश चौरसिया व हरिकेश चौरसिया पुत्र रामनेवास चौरसिया की टक्कर हो गई। सोनू, आशीष, रामनरेश व हरिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed