फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   190 polling personels found absent in training

अनुपस्थित 190 कार्मिकों का रुकेगा वेतन, देना होगा स्पष्टीकरण

Sat, 26 Feb 2022 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
190 polling personels found absent in training
अनुपस्थित 190 कार्मिकों का रुकेगा वेतन, देना होगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

महराजगंज। चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 190 कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि प्रशिक्षण में रुचि न लेने वाले कार्मिकों का वेतन रोकने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।

बता दें कि आईटीएम में चुनाव ड्यूटी में लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए 19 से 27 फरवरी तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। 19 से 24 फरवरी तक की प्रशिक्षण अवधि में 190 कार्मिकों ने शिविर में भाग नहीं लिया है। प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कर्मचारियों की विभागवार सूची जारी करते हुए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों का प्रशिक्षण तिथि का वेतन रोका जाए और स्पष्टीकरण लिया जाए। कार्मिकों की अनुपस्थिति की स्थिति को देखा जाए तो पता चलता है 19 फरवरी को 44, 20 को 22, 21 को 32, 22 को 24, 23 को 32 और 24 फरवरी को 36 कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed