{"_id":"61e05cbe2951fd208546e58a","slug":"19-more-people-found-corona-infected-in-the-district-maharajganj-news-gkp4235558154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 19 और लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 19 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में 19 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
महराजगंज। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। 65 लोग होम आईसोलेशन में हैं। वहीं अन्य गोपाल सीएचसी में भर्ती हैं। केस बढ़ने पर लोगों को जागरूक करने के साथ ग्राम स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है।
संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए विभाग की ओर से इंतजाम किया गया है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 12580 केस सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस 107 हैं। जिले में अब तक कोरोना से 141 लोगों की जान जा चुकी है।
अब तक 12332 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बृहस्पतिवार को 1429 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है। अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की प्रत्येक दिन कोशिश की जा रही है।