{"_id":"67bde7167cee1ed7d6017498","slug":"187-couples-tied-the-knot-and-received-gifts-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143475-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 187 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मिला उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 187 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मिला उपहार
Tue, 25 Feb 2025 09:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सामने धनेवा-धनेई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। 187 जोड़ परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह के दौरान सभी उत्साहित दिखे।
वर-वधू को समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायता राशि और उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं दी गई। सामूहिक विवाह समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों से आए जोड़ों ने हिस्सा लिया।
इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 17 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 103 जोड़े, सामान्य वर्ग के 6 जोड़े, अनुसूचित जनजाति का एक जोड़ा और अनुसूचित जाति के 60 जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस योजना के तहत न केवल विवाह का खर्च सरकार उठाती है, बल्कि नवविवाहितों को जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सहायता भी दी जाती है।
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज में समानता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल है। प्रदेश सरकार की पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विवाह अब चिंता का विषय नहीं रह गया है। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और सदर विधायक ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विवेक कुमार गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, खंड विकास सदर अतुल कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।