फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   देश में स्थिर सरकार के लिए मोदी ही एक विकल्प:मौर्य

देश में स्थिर सरकार के लिए मोदी ही एक विकल्प:मौर्य

Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
देश में स्थिर सरकार के लिए मोदी ही एक विकल्प:मौर्य
देश में स्थिर सरकार के लिए मोदी ही विकल्प : मौर्य
विज्ञापन

फोटो
कैबिनेट मंत्री ने जनसंपर्क कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। भाजपा के पक्ष में बुधवार को सिसवा क्षेत्र के कई गांवों में प्रदेश के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जन संपर्क किया। उन्होंने कहा कि देश में स्थिर सरकार केवल भाजपा ही दे सकती है। महामिलावटी मंडली के पास अब तक कोई चेहरा नहीं है। सिसवा क्षेत्र के ग्राम सबया अहिरौली व चैनपुर में जनसंपर्क के दौरान लोगों सरकार की उपलब्धियों भी बताई।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। इस शासन में गरीबों के लिए पक्के मकान, पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना, स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण, किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं चला कर सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की ख्याति बढ़ाई है। देश को भी सुरक्षित किया है। ऐसे प्रधानमंत्री को एक बार और देश का बागडोर देने की जरूरत है। इस दौरान भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, नागेंद्र मल्ल, राम अवध चौरसिया, राजू सिंह, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज जायसवाल, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed