फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मतदानकर्मियों को बूथ पर तैनाती का मिलेगा नियुक्ति पत्र

मतदानकर्मियों को बूथ पर तैनाती का मिलेगा नियुक्ति पत्र

Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मतदानकर्मियों को बूथ पर तैनाती का मिलेगा नियुक्ति पत्र
मतदानकर्मियों को बूथ पर तैनाती का मिलेगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

2,067 बूथों पर चुनाव कराने जाएंगी 2,282 पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को बूथों पर तैनाती का नियुक्ति पत्र संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को दिया गया। ताकि नियुक्ति पत्र संबंधित मतदानकर्मियों तक पहुंच सके।

जिले में 2,067 बूथों पर चुनाव कराने के लिए 2,282 पोलिंग पार्टियां जाएंगी। इनमें 2,282 पीठासीन अधिकारियों के अलावा इतनी ही संख्या में मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लिए ड्यूटी पत्र तैयार कर लिया गया है। इनके अलावा 112 माइक्रो आब्जर्वर का ड्यूटी पत्र तैयार है। सभी कार्यालयाध्यक्षों को ड्यूटी पत्र दे दिए गए हैं। सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए उनके कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे। इस बीच रविवार को बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ कार्यालय, नलकूप, जल निगम, ग्रामोद्योग, समाज कल्याण आदि विभाग के विभागाध्यक्षों ने अपने कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों से संबंधित ड्यूटी पत्र प्राप्त किया। सीडीओ ने बताया कि कार्यालयाध्यक्षों से कर्मचारियों को आठ मई तक ड्यूटी पत्र उपलब्ध कराकर उसकी प्राप्ति रसीद जिला विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed