{"_id":"5c8fe575bdec22146079274a","slug":"181552934261-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणी नदी में छोड़े गए 40 घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणी नदी में छोड़े गए 40 घड़ियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणी नदी में छोड़े गए 40 घड़ियाल
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव संरक्षण प्रभाग में घड़ियालों के संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को नारायणी नदी में लखनऊ कुकरैल प्रजनन केंद्र से लाए गए 40 घड़ियालों को छोड़ा गया। इसके पहले भी नारायणी नदी में 15 घड़ियाल छोड़े गये थे।
इस तरह से नारायणी नदी में कुल 55 घड़ियाल छोड़े जा चुके हैं। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह वन्य जीवों पर शोध करने वाले छात्रों और लखनऊ के कुकरैल से लाए गए 40 घड़ियालों के साथ सोमवार की सुबह करीब 9 बजे नारायणी नदी के पथलहवा टेलफाल पहुंचे। यहां नदी में घड़ियाल छोड़े गए। डीएफओ ने बताया कि अनुकूल पर्यावरण के कारण घड़ियाल नारायणी में छोड़े गए हैं। घड़ियाल छोड़े जाने के दौरान एसडीओ सदर चंद्रशेखर सिंह, घनश्याम राय, दया शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।