फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 करोड़ से बनीं 111 का लोकार्पण

18 करोड़ से बनीं 111 का लोकार्पण

Sat, 02 Mar 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
18 करोड़ से बनीं 111 का लोकार्पण
18 करोड़ से बनीं 111 सड़कों का लोकार्पण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सांसद पंकज चौधरी ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 18 करोड़ 07 लाख 30 हजार रुपये खर्च कर बनीं 111 सड़कों का लोकार्पण किया। इसके अलावा सांसद ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 26 करोड़ 63 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बनीं 139 इंटरलाकिंग सड़कों, 68 पुलियों को भी लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी कहा कि जनपद की सभी प्रमुख सड़कें मानकों का ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। प्रमुख सड़कों को चौड़ा भी किया जा रहा है ताकि जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आंतरिक तथा वाह्य सुरक्षा के मामले में प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। योजनाों का लाभ सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से मिल रहा है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, रसोई गैस, आयुष्मान भारत योजना के अलावा, किसानों को 6000 रुपये की सीधी मदद जैसी योजनाओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विकास का पहिया तीव्र गति से दौड़ रहा है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। किसान खुशहाल हुआ है। फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व मंच पर सम्मान बढ़ा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, फरेंदा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, अपर मुख्य अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed