फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रयोगात्मक परीक्षा करीब, कोर्स अधूरा

प्रयोगात्मक परीक्षा करीब, कोर्स अधूरा

Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा करीब, कोर्स अधूरा
प्रयोगात्मक परीक्षा करीब, कोर्स अधूरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी बोर्ड के परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। अगले साल सात फरवरी से परीक्षा शुरू होनी है। प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक होगी। उधर, परीक्षा करीब होने के बावजूद ज्यादातर स्कूलों में अब तक कोर्स पूरा नहीं किया गया है। कई विद्यालयों में तो अभी पचास प्रतिशत कोर्स ही पूरा किया गया है। कोर्स पूरा न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। उधर, प्रधानाचार्यों का कहना है कि 80 प्रतिशत से अधिक कोर्स पूरा हो चुका है। शेष पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा से पहले बच्चों को पूरा कोर्स पढ़ा दिया जाएगा।
जिले में 237 माध्यमिक स्कूल हैं। इसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों की सभी विषयों की पढ़ाई अभी पूरी नहीं हुई है। परीक्षा का समय भी करीब आ रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि तो एकदम करीब है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए परेशान हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अधिकांश स्कूलों में अभी 50 प्रतिशत कोर्स पूरा हुआ है। जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह का कहना है कि उनके यहां 80 प्रतिशत कोर्स पूरा कराएं। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारी कराई जा रही है। स्कूल में सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिरिक्त कक्षाएं लेकर शेष पाठ्यक्रम पूरा कराएं। ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

उधर, महराजगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक कोर्स पूरा हो चुका है। कुछ विषय तो रिवाइज कराए जा रहे हैं। सभी शिक्षक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क हैं। समय के पहले कोर्स पूरे करा दिए जाएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा भी करीब है। इसकी भी बेहतर ढंग से छात्रों को तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए शासन से मिले दिशानिर्देश के क्रम में तैयारी कराई जा रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। सभी स्कूलों को निर्देश है कि समय के पहले कोर्स पूरा कराएं। अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से कोर्स पूरा कराने के भी निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed