{"_id":"5b1184814f1c1baf6e8b5c57","slug":"181527874689-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से सोनौली-पोखरा मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से सोनौली-पोखरा मार्ग अवरुद्ध
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
stone age tools
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में बृहस्पतिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कास्की जिले के पाल्पा सिद्ध बाबा मंदिर के निकट भूस्खलन के कारण सोनौली-पोखरा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर पहाड़ों से टूट कर पत्थर गिरने से भारत से पोखरा जाने वाले सैकड़ों यात्री बुटवल के पास फंस गए हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस एवं सेना के जवान राहत कार्य में जुटे हैं।
पाल्पा पुलिस निरीक्षक कुल बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तीन बजे से लगातार हो रही बारिश की वजह से पाल्पा सिद्ध बाबा मंदिर हेडबाक्स के निकट भूस्खलन हुआ है, जिससे पोखरा जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों से टूट कर पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं और मलबे की वजह से मार्ग सुबह पांच बजे से पूरी तरह बंद हो गया है। छोटे वाहनों को हेटोंडा के पहले एकल रोड से भेजा जा रहा है। सेना और पुलिस के जवान रास्ता साफ कराने में लगे हुए हैं। दोनों ओर काफी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।
विज्ञापन