{"_id":"5aa176e84f1c1bb3758b45b3","slug":"181520531176-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघरों में भी बनवा सकेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघरों में भी बनवा सकेंगे आधार कार्ड
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
post office
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब लोग इसे डाकघर से भी बनवा सकेंगे। इसके लिए जिले में पांच डाकघरों का चयन कर लिया गया है। डाक घरों में आधार पंजीकरण केंद्र को संचालित करने की कवायद जोरों के साथ चल रही है।
सरकार की ओर से विभिन्न योजनओं में आधार कार्ड को अनिवार्य बना दिया गया है। इसके चलते इनकी महत्ता काफी बढ़ गई है, बड़ी संख्या में लोगों की तरफ से आधार कार्ड बनवाया गया है। जबकि अभी भी बड़ी बड़ी संख्या में लोग विशेषकर युवा आधार कार्ड से वंचित है। इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सरकार डाकघरों में स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोल रही है। प्रधान डाकघर महराजगंज, उप डाकघर आनंदनगर, नौतनवां, भिटौली और परतावल में केंद्र खोला जाएगा है। जिले में महराजगंज डाकघर क्षेत्र में कुल 9 उप डाकघर हैं। वहीं आनंदनगर क्षेत्र में 10 और परतावल क्षेत्र में एक उप डाकघर हैं। इसके लिए जिले को आधार एनरोलमेंट किट उपलब्ध हो गई है। इसे डाकघरों में इंस्टाल करने का काम किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों की ओर से कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डाकघर अधीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि 5 केंद्रों के कर्मचारियों को आधार कार्ड दक्षता प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। केंद्रों का संचालन इस माह से शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों का आधार बनवाने में सहूलियत होगी।