{"_id":"59df4d4b4f1c1b9f678b5573","slug":"181507806539-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी की रानी बनकर आंगनबाडी वर्करों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी की रानी बनकर आंगनबाडी वर्करों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Oct 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 26 वें दिन बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने झांसी की रानी बनकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें अविलंब पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रहे आंगनबाड़ी वर्करों ने झांसी की रानी जैसे वेषभूषा धारण कर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के रास्ते प्रदर्शन करते हुए सभी आंगनबाड़ी वर्कर कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को आगाह किया कि उनकी मांगों के प्रति बरती जा रही उदासीनता का जवाब लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। उनका कहना था कि मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी वर्कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी वर्करों के हितों की जरा भी चिंता नहीं है। आंदोलन को 26 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार खामोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की ओर से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी वर्करों का अहम योगदान होता है। बावजूद इसके मांगें पूरी करने में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य, राजदुलारी, रिना पटेल, माधवी, उपासना, अंबालिका, सरोज देवी, ज्ञानमति देवी, शोभा यादव, पूनम, नजमा, सावित्री देवी के अलावा तमाम वर्कर मौजूद रहे।