{"_id":"597e29354f1c1b53578b4628","slug":"181501440309-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो हजार छियालिस नये मतदाताओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो हजार छियालिस नये मतदाताओं ने कराया पंजीकरण
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में मतदाता पुनरीक्षण के तहत बूथों पर नए वोटर बनने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे। दो हजार छियालिस लोगो ने नए वोटर बनने के फार्म जमा किया। संबधित बूथों पर तैनात बीएलओ ने औपचारिकताएं पूरी की। सदर, फरेन्दा, सिसवा, नौतनवां और पनियरां विधान सभा क्षेत्र के बूथों पर बीएलओ तैनात रहे।
सदर विधान सभा क्षेत्र के शहर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने बूथ पर लोग पहुंचे। सदर विधान सभा में 445 नए वोटर बनने के लिए आवेदन हुए। इनमें 235 महिला और 210 पुरुष शामिल हैं। नाम काटने के लिए तीन फार्म जमा हुए। पनियरा विधान सभा क्षेत्र में 186 नए वोटर बनने के लिए फार्म जमा हुए। संबधित क्षेत्र के बूथों की मानिटरिंग एसडीएम और तहसीलदार द्वारा की गई।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत फरेंदा विधान सभा में 465 नये मतदाताओं का फार्म जमा हुआ है। तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि नये मतदाता के लिए 465 मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नौतनवां विधानसभा में रविवार को 510 नये मतदाता बनाये गये। एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि सभी बूथों को मिलाकर कुल पांच सौ दस लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 306 पुरुष एवं 204 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 11 मतदाताओं के नाम काटने के फार्म भरे गये।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा विधान सभा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अंतिम दिन 440 नए फार्म प्राप्त हुए। प्रारूप 6 के 375 फार्म भरे गए। इनमें 76 पुरुष व 181 महिलाएं शामिल रहीं। 17 पुरुष व 20 महिलाओं ने प्रारूप-7 भरा। प्रारूप 8 के 46 फार्म भरे गये। इस दौरान तहसीलदार नरेश चंद ने बूथों का निरीक्षण भी किया।