फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 years compleate Youngers in Voterlist

18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को बनाएं मतदाता

Wed, 13 Oct 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
18 years compleate Youngers in Voterlist
18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को बनाएं मतदाता
विज्ञापन

महराजगंज। एक नवंबर से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत साफ-सुथरी मतदाता सूची बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता भी बनाया जाए।

ये निर्देश प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत फार्म छह भरवाकर नए मतदाताओं का नाम बढ़ाने, फार्म सात भरवाकर नाम हटाने तथा फार्म आठ भरवाकर संशोधन किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाए। कहा कि सात, 13, 21 व 28 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाए जाने पर जोर दिया जाए। जिले स्तर पर कोर कमेटी गठित कर बैठक कर रणनीति भी बना ली जाए। इस दौरान डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एडीएम पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम प्रमोद कुमार, रामसजीवन मौर्य व अभय गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed