{"_id":"61e30b126693e54c1e589b9d","slug":"18-teams-will-watch-election-expenditure-maharajganj-news-gkp4237876164","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 स्थायी टीमें चुनाव व्यय पर रखेंगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 स्थायी टीमें चुनाव व्यय पर रखेंगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 स्थायी टीमें चुनाव व्यय पर रखेंगी नजर
महराजगंज। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय पर नजर रखने के लिए 18 स्थायी निगरानी टीमों का गठन हुआ है। टीम में प्रशासन की तरफ से एक तथा पुलिस विभाग की तरफ से तीन कर्मियों को रखा गया है। टीम प्रशासनिक जिम्मेदारों को रिपोर्ट करेगी।
विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता लागू हो गई है। बेहतर ढंग से चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। स्थायी निगरानी टीम में सहायक विकास अधिकारी स्तर के जिम्मेदारों को रखा गया है। उनके साथ एक उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को तैनात किया गया है। टीम के सदस्य अधिक मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों पर नजर रखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नए सिरे से स्थायी निगरानी टीम की तैनाती कर दी गई है।
सभी थाने में तैनात रहेगी एक-एक टीम
टीम को फरेंदा, पुरंदरपुर, कोल्हुई, बृजमनगंज, नौतनवा, सोनौली, बरगदवा, परसामलिक, निचलौल, कोठीभार, ठूठीबारी, चौक, सोहगीबरवां, कोतवाली, घुघली, पनियरा, श्यामदेउरवा व सिंदूरिया में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पांच सहायक व्यय पर्यवेक्षक भी हुए नामित
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में हरिश्याम, नौतनवा विधानसभा क्षेत्र मेें मयंक गुप्ता, सिसवा विधानसभा क्षेत्र में संदीप कुमार गुप्ता, सदर विधानसभा क्षेत्र में राकेश कुमार तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र में गौरव त्रिपाठी को सहायक व्यय पर्यवेक्षक नामित किया गया है।