{"_id":"6786c5ef2bca7fcd1f0756ff","slug":"18-buses-left-for-mahakumbh-carrying-devotees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140546-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ के लिए रवाना हुईं 18 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ के लिए रवाना हुईं 18 बसें
Wed, 15 Jan 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मकर संक्रांति के दिन महराजगंज डिपो से 18 बसें महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। परिवहन निगम की इन बसों के जाने से महराजगंज डिपो से जाने वाली बसों की दो दिन में ही 43 जा पहुंची हैं। पांच-पांच बसें निचलौल और पनियरा से विभाग ने भेजा है।
महराजगंज डिपो से श्रद्धालुओं को लेकर 25 बसें सोमवार को ही श्रद्धालुओं को लेकर झूंसी के लिए निकली थीं। दूसरे दिन मंगलवार को भी डिपो व अन्य कस्बों से 18 बसें निकलीं। पांच बसें निचलौल से सुबह तीन बजे तो इतनी ही संख्या में पनियरा से सुबह चार बजे निकलीं। महराजगंज डिपो से आठ बसें सुबह 5-6 के बीच निकलीं। बढ़ती कमाई को देख डिपो भी उत्साहित है और बाहरी डिपो से बसों की डिमांड तेज कर दी है।
लोकल रूट पर बढ़ी परेशानी
प्रयागराज महाकुंभ का पहला स्नान शुरू होते ही बसों की समस्या लोकल रूट पर शुरू हो गई है। पनियरा, निचलौल, फरेंदा रूट पर बसों की संख्या कम हो गई है। गोरखपुर रूट पर भी डिपो से संचालन कम हुआ है, लेकिन इस रूट पर अधिक समस्या इसलिए नहीं है क्योंकि गोरखपुर डिपो भी इस पर महराजगंज होते हुए निचलौल तक कुछ बसें संचालित करता है। विभाग समस्या से राहत के लिए बाहर से आने वाली बसों को लोकल रूट पर संचालित करने की बात कहकर आश्वासन तो दे रहा है, लेकिन बाहरी चालक लोकल रूट की जानकारी न होने से कैसे संभाल सकेंगे।
विज्ञापन
महराजगंज से मंगलवार तक 43 बसें महाकुंभ जा चुकी हैं। 30 बसें आरक्षित हैं जो सवारी मिलते ही निकलेंगी। किसी को इंतजार नहीं करना होगा। लोकल रूट पर कुछ बाहरी डिपो की बसें लगाकर समस्या दूर कर दी गई है।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम