फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   175 got assurance, 19 cases were settled

175 को मिला आश्वासन, 19 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 21 Aug 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
175 got assurance, 19 cases were settled
निचलौल तहसील सभागार में फरियाद सुनते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
175 को मिला आश्वासन, 19 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

गैरहाजिर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा पत्र, तहसीलों में सुनी गई फरियाद
महराजगंज। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 194 मामलों में 19 का निस्तारण मौके पर किया गया जबकि 175 मामलों में फरियादियों को आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान समस्या से जुड़े विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। फरेंदा में 54 में पांच, नौतनवां में 43 में पांच, सदर में 27 में पांच मामले मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील निचलौल में हुआ। यहां 70 मामले आए जिनमें जिलाधिकारी ने चार मामले को मौके पर ही निस्तारित कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में आवश्यकता हो, उनमें टीम गठित कर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी भीम कुमार ग्राम घोड़वहां और सुनील पटेल की शिकायत के संदर्भ में एडीएम की अध्यक्षता में समिति द्वारा जांच का निर्देश दिया। अनुपस्थित रहने पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य और सचिव मंडी समिति निचलौल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी निचलौल द्वारा जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार, डीसी एनआरएलएम आरके पांडेय, उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र, सीओ निचलौल सुनील दत्त दुबे आदि मौजूद रहे।
---
फरियाद लेकर पहुंची महिला बेहोश होकर गिर पड़ी
फरेंदा। संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी जमीन संबंधी विवाद को लेकर फरियाद के लिए पहुंची महिला बाहर आते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के गिरते ही समाधान दिवस में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

मथुरानगर के नाथनगर निवासी ममता शनिवार को अपनी फरियाद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची थीं। वहां शिकायती पत्र देकर बाहर निकलीं तो बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ीं। महिला काफी देर तक फर्श पर पड़ी रहीं। कुछ देर के बाद समाधान दिवस में पहुंचे समाजसेवी राहुल शर्मा अपने साथ कुछ लोगों को लेकर तहसीलदार की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि महिला का मामला न्यायालय में है। जिसकी शिकायत लेकर वह पहुंची थी। गर्मी के कारण चक्कर आ गया। महिला को अस्पताल भेजा कर इलाज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed