फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मानव तस्करी रोकने के लिए किया जागरूक

मानव तस्करी रोकने के लिए किया जागरूक

Thu, 28 Mar 2019 10:11 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
मानव तस्करी रोकने के लिए किया जागरूक
नौतनवां थाने में मानव तस्करी पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति की ओर से गुरुवार को नौतनवां थाना परिसर में मानव तस्करी प्रतिरोध स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मानव तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के सदस्य श्रवण कुमार ने कहा कि सीमा क्षेत्र होने के कारण हम सभी को मानव तस्करी के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। किशोर न्याय अधिनियम 2015, पॉस्को एक्ट 2012 व मानव तस्करी केस की पहचान, दस्तावेजीकरण, आपातकालीन टेलीफोन सेवा के बारे में सभी को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के जोनल क्वार्डिनेटर विष्णुदत्त ने कहा कि पॉस्को कानून के तहत किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध चाहे वह छूना या बुरी नीयत से देखना ही क्यों न हो, इसमें संरक्षण के कड़े प्रावधान हैं। साथ ही चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस 100, एसएसबी 1903, आशा ज्योति केंद्र 181 एवं महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत की जा सकती है। इस मौके पर एसओ बिहागड़ सिंह यादव, भगवानपुर चौकी प्रभारी सुरेश चंद मिश्र, संपतिहा चौकी प्रभारी प्रभुनाथ वर्मा, उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद, महिला जवान प्रेमा तिवारी, नीलम यादव, रिंकू यादव, सुमन, कृष्ण कुमार और सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed