फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एसडीएम से मिले मदरसा शिक्षक

एसडीएम से मिले मदरसा शिक्षक

Mon, 18 Mar 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से मिले मदरसा शिक्षक
एसडीएम से मिले मदरसा शिक्षक
विज्ञापन

ज्ञापन देकर चुनाव में कुछ मदरसा शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मदरसा शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चुनाव में कुछ मदरसों के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की। उन का कहना था कि कुछ शिक्षक जिले से बाहर जाकर मदरसा संचालन के लिए चंदा एकत्र करते हैं। चुनाव में ड्यूटी लगने से मदरसा संचालन में दिक्कत हो सकती है।

मौलाना सैफुल्लाह कादरी ने कहा कि जिले के कुछ मदरसा शिक्षक हर वर्ष इसी समय मुंबई, कानपुर, कोलकाता आदि शहरों में जाकर बच्चों के खाने पीने और मदरसों के संचालन के लिए चंदा एकत्र करते हैं। उन शिक्षकों द्वारा एकत्र चंदे से वर्ष भर मदरसे का संचालन होता है। ऐसे में यदि उन शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई जाती है तो जिले के कई मदरसे रकम के अभाव में बंद हो सकते हैं। इस दौरान मौलाना मुइनुद्दीन कादरी, मौलाना सैयद अली निजामी, रेयाजुद्दीन, अब्दुल मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed