फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कस्बे में स्थित गैस एजेंसी पर एक सप्ताह से गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। गैस एजेंसी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रबंधक ने काफी देर बाद समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी।
एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे गांव बूढ़ाडीह कला निवासी अकलू, रौतार निवासी सुरेश यादव, अब्दुल, सूरज, सीताराम आदि ने बताया कि 7 मार्च से रोजाना एजेंसी आकर नंबर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें गैस सिलिंडर न होने की बात कह कर लौटा दिया जा रहा है। गैस सिलिंडर न मिलने से भोजन बनाने में घर की महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि होली का त्योहार नजदीक है। तमाम लोग कई दिन से सिलिंडर के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो होली में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उधर, गैस एजेंसी के प्रबंधक मोहम्मद खालिद ने बताया कि डिपो से गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। जल्द ही समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक दीपांकर चौधरी ने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी की जानकारी मिली है। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed