{"_id":"5c798318bdec2273a924a776","slug":"171551467288-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरते समय गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतरते समय गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
बस से उतरते समय गिरने से युवक की मौत
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के के अगया मोड़ के पास शुक्रवार को बस से उतरते समय सड़क पर गिरने से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के सोहगौरा निवासी अनिरुद्ध चौधरी (20) बस से अगया के टोला अकटहिया अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही मोड़ के पास बस की गति धीमी हुई, अनिरुद्ध बस से उतरने लगे। उतरते समय संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सड़क गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घुघली थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।