{"_id":"5c782ad9bdec224df422eddb","slug":"171551379161-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने नवजात को चाइल्डलाइन को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने नवजात को चाइल्डलाइन को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने नवजात को चाइल्ड लाइन को सौंपा
ठूठीबारी। लावारिस हाल में मिले एक नवजात को एसएसबी के जवानों ने चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों को बुलवाकर सौंप दिया।
एसएसबी बीओपी के इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि ठूठीबारी मुख्य गेट के पश्चिम पिलर संख्या 506/11 से 50 मीटर पूरब की ओर भारतीय सीमा क्षेत्र में झाड़ी में एक नवजात के रोने की आवाज जवानों को सुनाई दी। जवान झाड़ी के पास से नवजात शिशु उठाकर कैंप कार्यालय ले आए और इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन के सदस्य राजेश, रीता, पूजा सिंह कैंप पहुंचे। औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद नवजात को चाइल्ड लाइन के सदस्यों को सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन की टीम बच्चे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी निचलौल ले गई। जहां शिशु की हालत खराब देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।