फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   क्षेत्र में बालू खनन का कारोबार तेज

क्षेत्र में बालू खनन का कारोबार तेज

Sun, 13 Jan 2019 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बालू खनन का कारोबार तेज
क्षेत्र में तेज हुआ बालू खनन का कारोबार तेज
विज्ञापन

कोठीभार क्षेत्र के रानीपुर मझौवा में निजी भूमि के पट्टे की आड़ में चल रहा धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रानीपुर मझौवा में निजी भूमि के पट्टे की आड़ में माफियाओं की ओर से अवैध रूप से सफेद बालू का काला कारोबार जोर-शोर से जारी है। ग्रामीणों के अनुसार मामला खनन विभाग सहित पुलिस प्रशासन के संज्ञान में होने के बावजूद भी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। महराजगंज के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा रानीपुर मझौवा के ग्रामीणों के अनुसार पट्टा धारकों द्वारा नदी के समीप खेत का पट्टा कराकर अनाधिकृत तरीके से बालू खनन कराया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में पट्टा किए गए खेत में बालू समाप्त हो चुका है और खनन विभाग ने टीपी भी लॉक कर दिया है, जिससे कि पर्ची न कटने पाए। बावजूद इसके खनन माफियाओं द्वारा अगल-बगल के खेतों सहित नदी में नाव की मदद से अवैध बालू खनन कराकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी तथा ट्रकों पर लादकर सफेद बालू का काला कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार राय ने बताया कि अवैध बालू खनन का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि शिकायत मिलती है तो स्थलीय निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed