फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दोयम ईट से हो रहे खड़ंजा को बीडीओ ने श्रमदान घोषित किया

दोयम ईट से हो रहे खड़ंजा को बीडीओ ने श्रमदान घोषित किया

Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दोयम ईट से हो रहे खड़ंजा को बीडीओ ने श्रमदान घोषित किया
श्रमदान कर ग्रामीणों को मतदान का पढ़ाया पाठ - फोटो : अमर उजाला
परतावल। ब्लॉक के परसा उर्फ परसौना में हुए खड़ंजा निर्माण को बीडीओ विवेकानंद मिश्रा ने श्रमदान घोषित कर दिया। परसा उर्फ परसौना में ग्राम प्रधान की ओर से पूर्णमासी के घर से सुबाष के घर तक मनरेगा के तहत खड़ंजा कराया गया था। जिसमें दोयम ईंट का प्रयोग हुआ था। ग्रामीणों का आरोप था की खड़ंजा में प्रथम श्रेणी की जगह दोयम ईंट का प्रयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा से किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को स्थलीय जांच के निर्देश दिए। अवर अभियंता की जांच में खड़ंजा निर्माण में दोयम ईंट का प्रयोग पाया गया था। कार्यवाही करते हुए बीडीओ ने उक्त कार्य के भुगतान पर रोक लगा दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह को दोयम ईंट उखड़वाकर प्रथम श्रेणी ईंट लगाने का निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ईंट नहीं बदलवाया तो बीडीओ नेे उक्त निर्माण कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि परसौना में हुए खड़ंजा में धांधली पाई गई, जिसके लिए उस कार्य का भुगतान विकास खंड द्वारा नहीं किया जाएगा। कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed