{"_id":"5b996149867a557ebc1943f0","slug":"171536778569-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना जिले में 23 से सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना जिले में 23 से सितंबर से
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना में प्रथम चरण के लिए चिह्नित हुए लाभार्थी
एक सरकारी व चार निजी अस्पतालों का किया गया चयन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना जिले में 23 से सितंबर से शुरू होगी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रथम चरण में करीब 1,26,835 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। छूटे हुए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसमें सभी गंभीर बीमारियां कवर होंगी। इसके लिए जिले के एक सरकारी व चार निजी अस्पतालों का चयन किया जा रहा है।
वर्ष-2001 आर्थिक जनगणना के आधार पर योजना में प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में 1238 लाभार्थियों का चयन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 1,25,597 का चयन हुआ है। परिवार में सदस्यों की संख्या की सीमा तय नहीं है। हर उम्र के सदस्य को लाभ मिलेगा। हर परिवार को इलाज के लिए पांच लाख तक का बीमा कवर मिलेगा। सभी गंभीर बीमारियां इसमें कवर की जाएंगी। अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्च और डिस्चार्ज होने के बाद के खर्च भी योजना में शामिल हैं। बीमा कराने के पहले दिन से सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता भी दिया जएगा। प्रदेश सरकार की ओर से सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। बहुत से ऐसे लोग थे जिनका बीपीएल सूची में नाम नहीं था और उन्हें लाभ नहीं मिल रहा था। कच्चे मकान में रहने के अलावा जिसे परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, साथ ही रिक्सा चालकों को भी योजना में शामिल किया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पाइलेट रन के तहत गोल्डेन कार्ड देने की तैयारी कर रहा है। योजना के तहत जिला अस्पताल, केएमसी डिजिटल हास्पिटल, कैसवी अस्पताल, दयागीत हास्पिटल, महराजगंज फैक्चर क्लीनिक और एमएम हास्पिटल चिंहित करने की प्रक्रिया अंतिम दौर पर है। नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 23 सितंबर को लागू होने वाली योजना की तैयारियों पूरी कर ली गई है। जिला अस्पताल में गोल्डन कार्ड देने की योजना बनवाई जा रही है।