फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भारत में बंद पांच करोड़ की करेंसी नेपाल में बरामद, दो गिरफ्तार

भारत में बंद पांच करोड़ की करेंसी नेपाल में बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भारत में बंद पांच करोड़ की करेंसी नेपाल में बरामद, दो गिरफ्तार
note

विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल की काठमांडू पुलिस ने दो नेपाली नागरिकों के पास से भारत में बंद में हो चुकी पुरानी एक हजार व पांच सौ की करेंसी में पांच करोड़ रुपया बरामद किया है। नेपाल पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार लोग नेपाली बैंक में बैंक प्रबंधन के मिलीभगत से उक्त भारतीय मुद्रा जमा करने जा रहे थे। पुलिस उक्त बैंक प्रबंधन की गतिविधि की जांच कर रही है।
बताया गया कि नेपाल में अभी भी भारत के बंद हो चुके हजार व पांच सौ के नोट सौ और दो सौ रुपए के कमीशन पर लिए जा रहे हैं। इस धंधे में लिप्त लोगों का नेपाल के एक बैंक से सांठगांठ है, जहां बैक डेट में इन रूपयों के जमा करने का खेल चल रहा है। नेपाल सरकार अपने देश के बैंकों में जमा भारत के प्रतिबंधित नोटों के बदलने की मांग भारत से कर रही है। हाल ही नेपाली पीएम ओली के भारत यात्रा से लौटने के बाद नेपाल में डंप प्रतिबंधित भारतीय रूपयों के बदले जाने की चर्चा जोरों पर है। नेपाल सरकार के वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक करीब पांच अरब प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा नेपाल के बैंकों में है।
विज्ञापन

इस चर्चा के बाद से भारत-नेपाल की सीमा से लगे कस्बों में पुरानी भारतीय प्रतिबंधित मुद्राओं का खेल कमीशन पर शुरू हो गया है। नेपाल की तमाम एजेंसियों के द्वारा कैसिनो से लगायत होटलों में भारी कमीशन पर भारतीय प्रतिबंधित मुद्राओं को चोरी छिपे लिया जा रहा है। इसी क्रम में नेपाल के महानगरीय पुलिस काठमांडू ने गुरुवार की शाम लगभग पांच करोड़ (पुराने) भारतीय मुद्रा के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। नेपाल पुलिस को यह कामयाबी विशेष आसूचना शाखा द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल पुलिस का कहना है कि यह रुपया अन्य देशों से नेपाल लाया गया है और अब उसे बैंकों के माध्यम से खपाने की योजना बन रही थी। गिरफ्तार होने वालों दोनों व्यक्ति मोरड कटहरी गांव पालिका 3 के निवासी सुनील देव वैश्य (53) और नुवाकोट शिवपुरी गांव पालिका 5 के चेत बहादुर (50) नेपाली है। दोनों के पास से भारत में प्रतिबंधित एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट मिले हैं। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने पुराने भारतीय मुद्रा को भारत समेत अन्य देशों से लाकर यहां एकत्रित कर रखा था। जिसे बैंकों के माध्यम से खपाने की योजना थी। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से नेपाल पुलिस अभी पूछताछ में जुटी हुई है । नेपाल पुलिस के एक अफसर का कहना है कि पूछताछ में भारतीय प्रतिबंधित मुद्राओं को खपाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। बताया गया है कि भारतीय मुद्राओं को खपाने वाले उक्त गैंग के सदस्यों का तार सोनौली बॉर्डर से भी जुड़ा हुआ है। भैरहवा में इनका एक बड़ा नेटवर्क कार्य कर रहा है।

नेपाल में रुपनदेही के डीएसपी दिल नारायण पांडेय ने बताया कि भारत में नोटबंदी के बाद से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। सीमा पर सक्रिय मनी एक्सचेंजरों पर विशेष नजर है। किसी को भी प्रतिबंधित नोटों को रखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed