{"_id":"5aaab3584f1c1bbe758b5a02","slug":"171521136472-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की तकनीक सीखने किसान गए नई दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की तकनीक सीखने किसान गए नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए बस को रवाना किया। बस पर 60 किसान दो दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण के लिए भेजे गए, जो कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेला में जाकर खेती की नई जानकारी हासिल करेंगे।
बस रवाना करने से पहले जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले के किसान नई तकनीक अपना कर उन्नतिशील खेती पर जोर दें, जिससे खेती से अच्छी लाभ अर्जित हो सके। खेती से बेहतर लाभ उठाने के लिए किसानों को परंपरागत खेती छोड़कर व्यवसायिक तथा नकदी खेती पर जोर देना होगा। इसके लिए कृषि विभाग से जानकारी प्राप्त करते रहें।
आत्मा योजना के तहत कृषि विभाग ने जिन 60 किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी हासिल करने के लिए दिल्ली भेजा गया है। सभी किसान सहायक विकास अधिकारी कृषि बिकाउ प्रसाद के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए। बस को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने रवाना किया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक गणेश दूबे, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, हेमंत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।