{"_id":"59e4a6f54f1c1b97678b6080","slug":"171508157173-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को आवास योजना का लाभ देने का आ-ोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को आवास योजना का लाभ देने का आ-ोप
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के चुनवटिया गांव के लोगों ने सोमवार को एडीएम को शिकायती पत्र देकर इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कई ऐसे लोगों को इंदिरा व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया है, जिन्हें वर्ष 2010 में आवास मिल चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि योजना का लाभ ऐसे लोगों को भी दे दिया गया है, जिनके पास जिला मुख्यालय पर आवासीय जमीन है और कुछ लोगों के पास पक्के मकान भी हैं। ग्रामीणों ने एडीएम से शिकायत की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सुभाष, राजू, चन्द्रभान, अजय, बैजनाथ, रामसेवक, परमहंस आदि मौजूद रहे।