फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मांगे पूरा न होने से आज धनतेरस नहीं मनाएंगे आंगबाडी वर्कर

मांगे पूरा न होने से आज धनतेरस नहीं मनाएंगे आंगबाडी वर्कर

Mon, 16 Oct 2017 05:06 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरा न होने से आज धनतेरस नहीं मनाएंगे आंगबाडी वर्कर
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का धरना 30वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिद के कारण उनकी मांगें नहीं मान रही है। सरकार का यह रवैया आगे भी जारी रहा तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगें मनवाने के लिए 22 अक्टूबर से लखनऊ में धरना देंगे।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि अपने मांगों को लेकर सभी कार्यकर्ता 30 दिन से धरने पर हैं। दशहरा धरना स्थल पर बीत गया और अब धनतेरस और दीपावली भी करीब है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपावली, धनतेरस के साथ ही छठ भी नहीं मनाएंगे। उनकी मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संगठन के जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि सरकार अपने वादे को भूल गई है। जब चुनाव आता है तब तो वादे किए जाते हैं, लेकिन शासन में आने के बाद सभी वादे भूल जाते हैं। वादा पूरा करने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकताओं को जो मानदेय मिलता है, वह इस महंगाई के दौर में बहुत कम है। उन्होंने मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर राजमती, पुष्पा, आरती, माधुरी, सत्येन्द्र, नूरजहां, शांति पटेल, ज्ञानमती, दिलीप, शोभा, नाजम, संगीता, राजकुमारी, राजदुलारी, अशोक, सरोज, परवेज, विनोद, रूना, राजनंदनी, अंबिका के अलावा तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed