{"_id":"59e1f9a84f1c1b8d698b5bfd","slug":"171507981736-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां कस्बे में मुख्य मार्ग पर बीती रात यूनियन बैंक के सामने स्थित मोबाइल की दुकान के शटर का ताला व सेंट्रल लाक तोड़कर चोर लाखों रुपये के कीमती मोबाइल सेट एवं गल्ले से नगदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकी नगर निवासी सूरज जायसवाल का यूनियन बैंक के सामने मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह बगल में स्थित चाय की दुकान खोलने वाले ने देखा कि मोबाइल की दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने दुकान के मालिक को जानकारी दी। दुकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा तो उसके शटर का सेंट्रल लाक व बगल में लगे ताले टूटे पड़े हैं। दुकान में रखे दर्जनों की संख्या में कीमती मल्टी मीडिया मोबाइल सेट एवं कैश बॉक्स से करीब दो लाख रुपये गायब हैं। मोबाइल के कई खाली डिब्बे दुकान में इधर-उधर बिखरे पड़े थे। दुकानदार ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर एसओ प्रहलाद पांडेय व चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पहुंच गये और जांच शुरू कर दी। दुकानदार सूरज जायसवाल का कहना है कि धनतेरस को देखते हुए महंगे मोबाइल सेट दुकान में सजाए गए थे। चोर डिब्बों में से सिर्फ मंहगे मोबाइल लेकर गए हैं। जबकि डिब्बों में पड़े चार्जर और हेडफोन छोड़ गए हैं। वहीं, नगर के मुख्य मार्ग पर हुई इस चोरी की घटना से पुलिस के खिलाफ व्यापारियों में काफी नाराजगी है। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और नगर में हो रही चोरियों को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि नगर में बीते कुछ महीनों में हुई एक भी चोरी के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
एसओ प्रहलाद पाण्डेय का कहना है कि जांच में पता चला कि दुकान में लगा सीसी टीवी दो दिन से खराब पड़ा है। इस घटना में किसी जानकार व्यक्ति के लिप्त होने क ी आशंका है। दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।