{"_id":"59a315574f1c1b56368b4835","slug":"171503860055-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति में आ रही परेशानियों से सीएम को कराएंगे अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति में आ रही परेशानियों से सीएम को कराएंगे अवगत
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहराजगंज। रविवार को बीएड टेट उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक स्थानीय बीआरसी परिसर में हुई। इसमें भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि कोर्ट के निर्णय पर विधिसम्मत तरीके से आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।
संयोजक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि नियुक्ति में आ रही परेशानियों से सीएम को अवगत कराया जाएगा। सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। विधिक राय के लिए अच्छे अधिवक्ता से संपर्क कर आगे की योजना बनाई जाएगी। नियुक्ति में फंसे पेच से निपटने के लिए संगठन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। सीएम को सभी समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही बीएड टेट उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की ओर से कारगर पहल की मांग की जाएगी। इस दौरान अमित उपाध्याय, राजेश गौतम, सदानंद पासवान, आनंद कुमार, अमरनाथ, विश्वानन्द, अजय, रामकृपाल, कृष्णमणी, पूर्णमासी, ब्रम्हानंद, महेश्वर, राम प्रसाद, बृजेश, जय प्रकाश, अंगद सिंह, दीपक पटेल, राजेश कुमार, श्याम मोहन, संतोष, संजय, राम नरेश, विजय आदि मौजूद रहे।