फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मुसलाधार बारिश से दर्जनो घर गिरे 17-51-29

मुसलाधार बारिश से दर्जनो घर गिरे 17-51-29

Mon, 14 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुसलाधार बारिश से दर्जनो घर गिरे 17-51-29
महराजगंज। क्षेत्र में मुसलाधार बारिश के कारण जहां दर्जनो घर गिर गए हैं। वही क्षेत्र के सड़को पर बह रहे पानी के कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के गांव सोनवल में फूलमोहम्मद, इद्रीश, अब्दूल सलाम, इंतियाज, नईमुल्लाह, मैनुददीन, वाजुददीन, मिथुन, असलम, नंदलाल, ओरी का कच्चा मकान गिर गया है। जबकि गांव के प्राथमिक स्कूल का बाउड्रीवाल गिर गया है। गजपती में अशोकबारी, कौलेशर, चंद्रिका, हरिश्चन्द, कृष्णमुरत, जवाहिर, रामबृक्ष, संजय जायस्वाल, उमाशंकर, बेदप्रकाश, प्रभु, रामदयाल, सिहपुरथरौली केशव पांडेय का कच्चा खपरैल का मकान गिर गया है। मुसलाधार बारिश होने के कारण गजपती देवपुर, , करमहवा देवपुर , परसापांडेय पुरदरपुर , मोहनापुर समरधीर मांर्ग पर , सोहरवलिया रानीपुर मांर्ग , पैसिया ललाइन बेलवा , सोनवल मार्ग पर , जब की मझार क्षेत्र में पानी का बहाव अधिक होने के कारण आम जनमानस का रास्ता चलना दुश्वार हो गया है। इन मांर्गो पर पुलिस सुरक्षा को लेकर गश्त भी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश से क्षेत्र के कई गांवो में लोगो का रिहायसी मकान गिर गए। बरगदही वसंत नाथ में राजदीपक, पंचम, लालपुर में सोनू पांडेय, नाथू पांडेय, गौतम, बुद्धिराम, शम्भू चौक बाजार में ग्राम प्रधान वीरेंद्र राव, बिकाऊ प्रजापति, सैय्यद, चौक कटैया टोले पर मदन का मकान लगातार बारिश से ढह गए।इस तरह क्षेत्र के कई गावो में रिहायसी मकान गिरने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कोठीभार क्षेत्र के सिसवा ब्लाक के ग्रामसभा गेरमा में अब तक बरसात के कारण महेंद्र,मदन, शिवपूजन,रंजीश, सुमित्रा, भागीरथी, विक्रम, जाकिर, जितेंद्र, हबीब,जगत नारायण,नसरुद्दीन,अलीराज,सुनील राजमंगल सहित एक दर्जन से अधिक खपरैल का मकान गिर गया है। गनीमत ये है कि कोई हादसे में कोई हताहत नही हुआ है।सभी परिवार दुसरे के घरों में शरण लिए है। गांव में हालात ये है कि चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुरलीमनोहर पाण्डेय ने बताया कि बारिश के कारण गेरमा गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पानी निकालने का कोई रस्ते नही सूझ रहा था,लगा अब गांव डूब जायेगा तो विवश हो नहर काट कर गांव का पानी निकाल जा रहा है। इस बरसात के वजह से कितने घरों के चूल्हे नहीं जल सके है।जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां विकास खण्ड के बरगदवां क्षेत्र में क्ई दिनों से हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों का रिहायसी मकान बारिश से गिर गया है। ग्राम सभा देवघट्टी निवासी मुन्ना यादव ,दुखी,माघुरी,नन्दु सहानी,पारस यादव,परसुराम यादव का खपरैल का रिहायसी मकान गिरा ग्राम सभा पिपरा निवासी जुलाई का लोहिया आवास का छत न लगने से दिवाल गिरा पिपरा सय्यम अंसारी पुत्र मजिद,सायरा खातुन,फिरोज,अजहरूद्दीन का खपरैल का मकान गिरा । क्षेत्र मे लोगों का बारिश से रिहायसी मकान गिरने से भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।वही लोग अपने समान को सुरक्षित स्थान पर रख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed