{"_id":"5980d1d74f1c1b48078b4631","slug":"171501614551-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों के साथ गांव वालो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों के साथ गांव वालो ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। तहसील क्षेत्र के बड़हरा महंत के गांव वालों ने रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर कांग्रेसियों के नेतृत्व में मंगलवार को गांव वालों ने अतिक्रमण हटाने के धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में गांव के रिजवान अंसारी, एसएन शर्मा, जहीर खां, प्रभु, अनिल, आमान अली, मनोज, अलाउद्दीन, यूसुफ, रामनरेश, शिवबचन, सोबराती, विश्राम, मोनू अंसारी, अंगद यादव, विजय ने गांव में रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर तहसील मे धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि गांव में रास्ते की भूमि को गांव के ही एक व्यक्ति ने जोत लिया है। इसके कारण गांव के लोगों का आवागमन रूक गया है। जनहित को देखते हुए रास्ते की भूमि को खाली कराया जाय। इस सबंध मे उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच कराकर रास्ते की भूमि को खाली कराया जायेगा।
विज्ञापन